गोरखपुर, अक्टूबर 8 -- Gorakhpur News: मोतीराम अड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार थाना क्षेत्र के गौर गांव निवासी राधाकृष्ण ने अरविंद तिवारी और उनकी पत्नी आरती देवी पर जमीन बेचने के नाम पर 6.10 लाख रुपये लेने के बावजूद बैनामा नहीं करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने खोराबार थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। राधाकृष्ण के मुताबिक परमेश्वर गुप्ता के माध्यम से अरविंद तिवारी से 17 डिसमिल जमीन का सौदा 7.20 लाख रुपये में हुआ था। उन्होंने 6.10 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। इसके बावजूद आरोपितों ने जमीन का बैनामा नहीं किया। पीड़ित का आरोप है कि पांच फरवरी 2025 को वह परमेश्वर गुप्ता के साथ बैनामा कराने के लिए अरविंद तिवारी के घर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: मकान बेचने के नाम पर 6 लाख की ठगी, रिपोर्ट दर्ज वहां उनके साथ गाली-गलौज की गई औ...