Gorakhpur News: जमीन के नाम पर विधवा से 1.10 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, तीन पर केस
गोरखपुर, अक्टूबर 29 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। जमीन दिलाने के नाम पर एक विधवा महिला से 1.10 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन लोगों ने कथित तौर पर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर बैनामा कराकर रकम हड़प ली। पीड़िता की तहरीर पर गीडा पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोरखनाथ थाना क्षेत्र के हिमायूंपुर निवासी स्वर्णलता पत्नी स्वर्गीय राजेश ने बताया कि उनकी मुलाकात महराजगंज के बेलवा खुर्द निवासी जयप्रकाश मिश्रा, गीडा क्षेत्र के हरदिया निवासी लक्ष्मी नारायण और खोरिया उर्फ भीटी निवासी सचिदानन्द दत्तक से हुई थी। उनके मुताबिक, तीनों जमीन की खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। स्वर्णलता को जमीन की जरूरत थी। आरोप है कि तीनों ने उन्हें बाघागाड़ा में आराजी संख्या 554 और 555 में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.