गोरखपुर, अक्टूबर 21 -- Gorakhpur News: सरहरी, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल पुलिस ने जमीन की कथित फर्जी रजिस्ट्री के मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपी सुनील साहनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी ग्रामसभा बैजनाथपुर के टोला औरहिया का निवासी है। सिक्टौर निवासी हरिलाल पुत्र रामनरायन ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पिता की मौत के बाद कुछ लोगों ने जालसाजी कर उनकी जमीन की रजिस्ट्री करा ली। पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कुछ आरोपियों को पहले ही जेल भेज दिया था। मामले में फर्जी रजिस्ट्री के गवाह सुनील साहनी की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...