गोरखपुर, अक्टूबर 24 -- Gorakhpur News: पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच थाना क्षेत्र के नैया पार में शनिवार दोपहर जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें दो महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। नैया पार निवासी सुनीता के अनुसार, वह अपनी जमीन पर दीवार बनवा रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी रामदौड़ अपने परिवार के साथ पहुंचे और दीवार गिरा दी। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे और रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में रामनारायण, सुनीता, स्वामीनाथ और रोशनी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...