गोरखपुर, सितम्बर 6 -- Gorakhpur News: गोला बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला क्षेत्र के मठिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर पट्टीदारों ने एक व्यक्ति को लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मठिया निवासी रामनयन निषाद पुत्र स्व. धर्मा निषाद ने तहरीर में बताया कि उनके और भाई मुखलाल निषाद के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि 13 जुलाई को वह गांव के तालाब पर गए थे। वहां मुखलाल, उनके पुत्र लालू और लालू की पत्नी ने लाठी-डंडे से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। बीच-बचाव होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। यह भी पढ़ें- Rampur News: बच्चों के विवाद में मारपीट व धमकी में चार पर केस पीड़ित का आरोप है कि अब भी आरोपी लाठी-डंडे लेकर उन्हें खोज रहे हैं। पुलिस ने सुसंगत धाराओं ...