Gorakhpur News: जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, छह घायल
गोरखपुर, नवम्बर 23 -- Gorakhpur News: गगहा, हिन्दुस्तान संवाद। गगहा क्षेत्र के मिश्रौली गांव में रविवार दोपहर पुराने जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। इनमें एक पक्ष के चार और दूसरे पक्ष के दो लोग शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल 36 वर्षीय शीला देवी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पूर्व में दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता भी हो गया था। इसके बावजूद रविवार दोपहर उसी जमीन को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई और फिर देखते ही देखते दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची गगहा पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.