गोरखपुर, अगस्त 24 -- Gorakhpur News: हरनही। खजनी थाना क्षेत्र के सहसीं गांव के निबहीया टोला में जमीनी विवाद को लेकर जेठ ने विधवा महिला के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बेटी पूजा कुमारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार को पुराने जमीन विवाद में उसके ताऊ धर्मदेव निषाद ने उसकी मां के सिर पर ईंट मार दी। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां से बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बेटी के मुताबिक महिला को अब तक होश नहीं आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...