Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीए योगी ने दिए निर्देश- भूमाफियाओं को जेल भेजें, कोताही बर्दाश्त नहीं
गोरखपुर, नवम्बर 20 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, मुख्य संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जनता दर्शन में फरियादियों की पीड़ा सुनी और उनकी समस्याओं को समय से दूर कराने का निर्देश दिया। समस्या लेकर आए लोगों को मुख्यमंत्री ने समस्या समाधान का भरोसा दिया।इस अवसर पर जमीन कब्जा की शिकायतों पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जमीन कब्जामुक्त कराने के साथ जबरन कब्जा करने वालों को कानूनी सबक सिखाएं। कहा कि इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।गोरखनाथ मंदिर परिसर में सीएम योगी ने करीब 250 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनका समाधान करने का निर्देश दिया। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक पहुंचकर मुख्यमंत्री ने उनकी पीड़ा जानीं और आश्वस्त किया कि सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.