Gorakhpur News: जगमगाते पंडालों में हुई भगवान गणेश की आराधना
गोरखपुर, सितम्बर 23 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगाए गए गणपति पंडालों पर मंगलवार को देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। जगमगाते पंडालों पर 'गणपति बप्पा मोरया' के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस दौरान, श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की। पांडेयहाता, साहबगंज, मिर्जापुर, घासीकटरा, धर्मशाला, सुमेर सागर, कच्ची बगिया और बेतियाहाता समेत शहर के कई मोहल्लों में गणेशोत्सव आयोजित किया गया है। शाम ढलते ही पूजा पंडालों में रोशनी जगमगाने लगी। रंग-बिरंगी झालरों व फूलों सजे पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे। श्रद्धालुओं ने विघ्नहर्ता से अपने परिवार को सुखी रखने और जीवन के संकट दूर करने की प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: गणपति पूजा महोत्सव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.