गोरखपुर, अगस्त 3 -- Gorakhpur News: कैम्पियरगंज। मुसाबार बडुलिया गांव में छेड़छाड़ के आरोप को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने कुल नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष ने आरोप लगाया कि गांव का युवक उसकी बहन से छेड़छाड़ करता था। विरोध करने पर आरोपी और उसके परिजनों ने घर में घुसकर मारपीट की। वहीं, दूसरे पक्ष का आरोप है कि पुरानी रंजिश में उनके बेटे पर लाठी-डंडों से हमला कर उसकी हड्डी तोड़ दी गई। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...