Gorakhpur News: छेड़छाड़ के आरोपी तांत्रिक पर सोशल मीडिया से चरित्र हनन का आरोप
गोरखपुर, जुलाई 30 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने उसी गांव के एक कथित तांत्रिक पर सोशल मीडिया के माध्यम से जातिसूचक और अश्लील टिप्पणियां कर चरित्र हनन करने का आरोप लगाया है। महिला ने इस संबंध में पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस जांच में जुट गई है। महिला ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले उक्त तांत्रिक के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि 20 जुलाई की रात तांत्रिक अपने चार अज्ञात साथियों के साथ उसके घर पहुंचा और अश्लील हरकत करते हुए कपड़े उतारने का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस ने तांत्रिक और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तांत्रिक का चालान भी किया था।महिला के अनुसार मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर उसका नाम और पता बतात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.