गोरखपुर, सितम्बर 19 -- Gorakhpur News: पिपरौली, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा क्षेत्र के छोटी कैली में 16 सितंबर की रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। एक पक्ष ने 17 वर्षीय किशोरी से छेड़खानी का आरोप लगाया, जबकि दूसरे पक्ष ने बाइक से टक्कर के विवाद के बाद करीब एक दर्जन लोगों पर घर में घुसकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गंभीर रूप से घायल लोगों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

किशोरी के साथ छेड़खानी का आरोप एक पक्ष की महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 16 सितंबर को इंटर कॉलेज पढ़ने गई थी। दोपहर में बनौड़ा और बेलवा डाड़ी के बीच गांव जाने वाली सड़क पर पहुंची तो आरोप है कि वहां पहले ...