गोरखपुर, अक्टूबर 10 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने शनिवार सुबह राजघाट क्षेत्र में अभियान चलाया। राप्ती नदी के किनारे अमरूद के बागों और झाड़ियों में छापेमारी कर टीम ने 58 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। मौके पर करीब 750 किलोग्राम लहन और शराब बनाने वाली कई भट्ठियों को नष्ट किया। इस मामले में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- Deoria News: छापेमारी में सात गिरफ्तार, 65 लीटर कच्ची शराब बरामद यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: 15 लीटर कच्ची शराब बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...