गोरखपुर, सितम्बर 23 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। सरस्वती शिशु मंदिर महावीरपुरम में छात्र संसद, कन्या भारती एवं मातृ भारती का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि गोरखपुर सांसद रवि किशन शुक्ल रहे। सांसद रवि किशन ने छात्र संसद के प्रधानमंत्री एवं उपप्रधानमंत्री को पद और दायित्व की शपथ दिलाई। सांसद ने विद्यार्थियों से अनुशासन, संस्कार, परिश्रम और राष्ट्रभक्ति को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सच्चा नेतृत्व सेवा, जिम्मेदारी और अच्छे आचरण से होता है। विद्यालय की प्रधानाचार्य सुधा त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता दंत चिकित्सक डॉ. सृजन श्रीवास्तव ने की।विशिष्ट अतिथि समाजसेविका एवं कवयित्री सुधा मोदी और सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह रहे। सुधा मोदी न...