गोरखपुर, जुलाई 27 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम की आईईसी टीम श्रृष्टि वेस्ट मैनेजमेंट की ओर से जोन-3 के वार्ड 71 आर्य नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग में 'सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ' अभियान के तहत स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यार्थियों को स्वच्छता, हाथ धोने की सही वैज्ञानिक विधि और गीले, सूखे, हानिकारक व सैनिटरी कचरे के पृथक्करण के लिए '4 बिन हर दिन' प्रणाली की जानकारी दी गई। बच्चों को घर, विद्यालय और आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर '4 बिन हर दिन' का संदेश दिया। नगर आयुक्त अजय जैन ने कहा कि बच्चे स्वच्छता अभियान के सबसे प्रभावी ब्रांड एंबेसडर हैं। उन्होंने लोगों से कचरे का स्रोत पर ही पृथक्करण करने, सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फेंकने...