गोरखपुर, जुलाई 26 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र में आठवीं कक्षा की छात्रा से छेड़खानी और वीडियो वायरल करने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। फरार दूसरे आरोपित की पुलिस तलाश में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र की आठवीं कक्षा की छात्रा स्कूल आते-जाते पड़ोस के रहने वाले सूरज और निखिल की छेड़खानी से लंबे समय से परेशान थी। आरोप है कि दोनों युवक छात्रा का पीछा करते और उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। इतना ही नहीं, सूरज पर छात्रा का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर डराने का भी आरोप है। मनचलों की हरकतों से तंग आकर छात्रा ...