गोरखपुर, अगस्त 27 -- Gorakhpur News: गोला, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पश्चिमी हिस्से में स्थित एक निजी विद्यालय के प्रबंधक और छात्रा के बीच बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल क्लिप में प्रबंधक की बताई जा रही आवाज छात्रा से उसकी पढ़ाई को लेकर बातचीत करती सुनाई दे रही है। बाद में यह बात आपत्तिजनक होने की बात कही जा रही है। 'हिन्दुस्तान' वायरल ऑडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। वायरल ऑडियो में बातचीत करने वाले व्यक्ति को एक निजी विद्यालय का प्रबंधक बताया जा रहा है, जबकि दूसरी आवाज उसी विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा की बताई जा रही है। बातचीत की शुरुआत छात्रा की पढ़ाई और उसके भविष्य को लेकर होती है। प्रबंधक छात्रा को गोरखपुर में रखकर पढ़ाने और उसके परिजनों से बातचीत करने की बात करता है।इसके बाद बातचीत क...