गोरखपुर, अक्टूबर 11 -- Gorakhpur News: गोला बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के नगवा भगवान गांव से इंटर कॉलेज में पढ़ने के लिए निकली 16 वर्षीय छात्रा तीन दिन बाद भी घर नहीं लौटी। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मां के अनुसार, उनकी बेटी आठ अक्टूबर की सुबह करीब नौ बजे उरुवा स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ने के लिए निकली थी। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने नात-रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस से शिकायत कर बेटी को सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: तीन किशोरियां संदिग्ध हालात में लापता, मचा हड़कंप पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...