Gorakhpur News: छात्रा जेवर लेकर लापता, आरोपी युवक पर केस दर्ज
गोरखपुर, अगस्त 30 -- Gorakhpur News: झंगहा। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने 11 वर्षीय बेटी के लापता होने की शिकायत पुलिस से की है। महिला के अनुसार वह एक सप्ताह पहले बाहर गई थी। 28 अगस्त को घर लौटने पर पता चला कि उसकी कक्षा सात में पढ़ने वाली बेटी घर से गायब है। घर में रखे सोने-चांदी के जेवर भी नहीं मिले। रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की, लेकिन छात्रा का पता नहीं चला। किशोरी की मां ने आरोप लगाया है कि चौराचौरा क्षेत्र के शिवपुर डेरवा निवासी सुनील निषाद बहला-फुसलाकर उनकी बेटी को अपने साथ ले गया है। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.