गोरखपुर, अक्टूबर 24 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने उनकी बेटी को भगा ले जाने के आरोप में युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस छात्रा की तलाश में जुटी है। पीड़ित पिता के मुताबिक, उनकी बेटी क्षेत्र के एक कॉलेज में पढ़ती है और सहेली के साथ कॉलेज आती-जाती थी। सहेली के घर कुशीनगर के हाटा निवासी मनोज भारती भी रहता था, जो सहेली की मौसी का बेटा है। आरोप है कि 17 अक्तूबर को दोपहर करीब 12 बजे मनोज उनकी बेटी को लेकर चला गया। पिता ने बताया कि उन्होंने पहले भी युवक को बेटी को परेशान नहीं करने की हिदायत दी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...