गोरखपुर, अगस्त 1 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रही हाईस्कूल की छात्राओं के साथ कार सवार युवकों द्वारा छेड़छाड़ और कार से कुचलने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी सरदारनगर क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में कक्षा दस की छात्रा है। गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे वह अपनी सहेलियों के साथ स्कूल के बाहर ऑटो का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार लेकर पहुंचे फिरोज अहमद ने कथित रूप से लापरवाही से वाहन चलाते हुए छात्रा की ओर कार बढ़ा दी। छात्रा पीछे हट गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।आरोप है कि कुछ देर बाद कार फिर छात्राओं के पास लाकर रोकी गई। कार में बैठे आकाश समेत अन्य युवकों ने छा...