गोरखपुर, अक्टूबर 18 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। डीडीयू के बीएससी कृषि चतुर्थ वर्ष के छात्र ओम मणि त्रिपाठी एवं अंशुमान पाठक ने छात्रवृत्ति से वंचित विद्यार्थियों की समस्या को लेकर विधायक एवं पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह को ज्ञापन सौंपा। विधायक ने ज्ञापन को समाज कल्याण मंत्री के पास अग्रसारित करते हुए समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया। छात्रों ने ज्ञापन में बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में कई विद्यार्थियों ने अपने नाम से जारी आय प्रमाण-पत्र लगाकर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था, लेकिन उनके आवेदन निरस्त हो गए। विद्यार्थियों द्वारा पिता का आय प्रमाण-पत्र अपडेट किए जाने के बावजूद नवीनीकरण के दौरान पोर्टल पर पुराना, स्वयं के नाम वाला आय प्रमाण-पत्र ही दोबारा प्रदर्शित हो रहा है। छात्रों ने शासन से आग्रह किया कि इस समस्या का शीघ्र समाधान कर...