गोरखपुर, अगस्त 6 -- Gorakhpur News: पीपीगंज। पीपीगंज थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी उषा देवी की प्रार्थना पत्र पर न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि 20 जून को पुरानी रंजिश में उनके साथ मारपीट हुई थी। दूसरे पक्ष की तहरीर पर पहले ही मुकदमा दर्ज हो गया था, लेकिन उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने रामप्रीत दुबे समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...