गोरखपुर, अगस्त 18 -- Gorakhpur News: कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस ने सोमवार को बड़हरा पुल के पास छह लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र निवासी दयाराम (52) के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, टीम गश्त पर थी। इसी दौरान बड़हरा पुल के पास दयाराम हाथ में प्लास्टिक का जरीकेन लेकर दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान जरीकेन से छह लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की। बाद में आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...