Gorakhpur News: छह माह पहले बनाई थी एपीके फाइल, लैपटॉप और मोबाइल से खुलेंगी ठगी के राज
गोरखपुर, अक्टूबर 29 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। लाइफ सर्टिफिकेट बनवाने का झांसा देकर दिल्ली के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी के खाते से 17 लाख रुपये की ठगी के मामले में गिरफ्तार 12वीं के छात्र करन कुमार ने करीब छह माह पहले ही एपीके फाइल तैयार की थी। उसके लैपटॉप और मोबाइल की जांच में मिले डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर दिल्ली साइबर सेल ठगी के नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। जांच में 'जिनोशेल डॉट कॉम' नाम की एपीके फाइल और 'डिजिटल लुटेरा' सॉफ्टवेयर की भूमिका भी खंगाली जा रही है। दिल्ली साइबर सेल के एसआई गौरव कुमार के मुताबिक, पीड़ित को लाइफ सर्टिफिकेट बनवाने के नाम पर एपीके फाइल डाउनलोड कराई गई थी, जिससे उनके खाते से 17 लाख रुपये निकल गए। जांच में फाइल तैयार करने का संबंध संतकबीरनगर जिले के धनघटा क्षेत्र के पतीजीव निवासी करन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.