गोरखपुर, सितम्बर 15 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। विद्युत उपकेंद्र मेडिकल कॉलेज ग्रामीण के सेमरा फीडर से जुड़े करीब 800 घरों की बिजली मंगलवार दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक गुल रही। करीब छह घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोग गर्मी में परेशान रहे। बिजली नहीं होने से इनवर्टर भी जवाब दे गए, वहीं पानी की व्यवस्था को लेकर भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक दिक्कत व्रती महिलाओं को हुई। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोपहर में अचानक बिजली गुल होने के बाद काफी देर तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई। उमस और गर्मी के बीच घरों में रहना मुश्किल हो गया। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: पर्व के दिन करीब छह घंटे गुल रही बिजली, निर्जला व्रत कर रहीं महिलाओं को हुई परेशानी वहीं पति की लंबी आयु की कामना को लेकर निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं को उ...