Gorakhpur News: छत पर टहल रहा युवक करंट की चपेट में आने से झुलसा
गोरखपुर, जुलाई 22 -- Gorakhpur News: हिन्दुस्तान संवाद, जंगल धूसड़। पादरी बाजार की न्यू हैदरगंज कॉलोनी में मंगलवार शाम मकान की छत पर टहल रहा एक युवक हाईटेंशन लाइन की जद में आ गया। करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में परिजनों और स्थानीय निवासियों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। न्यू हैदरगंज कॉलोनी निवासी मंगल चौहान का पुत्र आदर्श चौहान (18) मंगलवार शाम करीब 5 बजे अपने मकान की छत पर टहल रहा था। इसी दौरान छत के बेहद पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। चीख-पुकार सुनकर दौड़े परिजनों और पड़ोसियों ने तत्काल उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.