Gorakhpur News: छठ पूजा में गया था परिवार, चोरों ने खंगाल डाला घर
गोरखपुर, नवम्बर 18 -- Gorakhpur News: बेलीपार, हिन्दुस्तान संवाद। बेलीपार थाना क्षेत्र के जंगल रानी सोहास कुवरी टोला महावीर छपरा में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। हैरानी की बात यह है कि घटनास्थल थाने से महज 300 मीटर और नेशनल हाईवे से करीब 30 मीटर दूर है। थाने के इतने करीब चोरी से पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठ रहे हैं। गांव निवासी रामनारायण पासवान छठ पूजा के लिए घर में ताला बंद कर परिवार के साथ बड़हलगंज स्थित ससुराल गए थे। इसी दौरान 17 और 18 नवंबर की रात चोरों ने मकान के मुख्य गेट से लेकर कमरों तक के ताले तोड़ दिए। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: सीआरपीएफ जवान के घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी इसके बाद बक्से और अलमारी खंगालकर जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित के मुताबिक, चोर दो जोड़ी सोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.