गोरखपुर, नवम्बर 15 -- Gorakhpur News: पीपीगंज, हिंदुस्तान संवाद। किन्नर आयोग की सदस्य एवं महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरि उर्फ किरन बाबा ने शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व का शुभारंभ किया। इस वर्ष छठ पूजा में पूर्वांचल के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में किन्नर समाज के लोग शामिल होंगे। महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरि ने बताया कि वह पिछले करीब दो दशक से अपने यजमानों की सुख समृद्धि स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना के लिए छठ व्रत करती आ रही हैं। उन्होंने कहा कि छठी मइया और भगवान भास्कर से प्रार्थना है कि उनके सभी यजमान स्वस्थ प्रसन्न और खुशहाल रहें। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ व्रत की शुरुआत हुई। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: आस्था का महापर्व छठ : खरना के साथ शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत, कल अस्ताचलगामी सू...