गोरखपुर, अक्टूबर 27 -- Gorakhpur News: सहजनवां, हिन्दुस्तान संवाद। पाली क्षेत्र के माट गांव निवासी 55 वर्षीय विशंभर चौहान छठ पूजा के लिए कमल का फूल लेने गए थे। तबसे वह लापता हैं। 24 घंटे से अधिक समय बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम चोरमा नाले में तलाशी अभियान चला रही है। परिजनों के मुताबिक, विशंभर सोमवार सुबह करीब आठ बजे साइकिल से घर से निकले थे। छठ माता मंदिर, बेलौरा के पास साइकिल खड़ी करने के बाद वह पूजा के लिए कमल का फूल लेने गए। फिर घर नहीं लौटे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद नाले में तलाश शुरू की गई। ग्रामीणों के अनुसार, नाला करीब 10 फीट गहरा है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी है। विशंभर के पांच बेटे हैं। इनमें जंग बहादुर, सुनील और अनिल सूरत में पेट्रोलियम संबंधी काम करते ह...