Gorakhpur News: छठ पर्व की खरीदारी पर उमड़ी भीड़ से घंटों जाम रहा फोरलेन
गोरखपुर, नवम्बर 15 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा/मोतीराम अड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। छठ महापर्व को लेकर शनिवार को बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। छठ पूजा की तैयारियों में जुटीं व्रती महिलाओं और उनके परिजनों ने फल अन्य आवश्यक सामानों की जमकर खरीदारी की। भीड़ के चलते चौरीचौरा के भोपा बाजार, फुटहवाईनार, मोतीराम अड्डा, रामनगर करजहां में जाम की स्थिति बनी रही। चौरीचौरा से लेकर रामनगर करजहा तक सड़क जाम के हवाले रहा। गोरखपुर-देवरिया फोरलेन पर दोपहर करीब 12 बजे से ही जाम लगना शुरू हो गया, जो शाम तक बना रहा। इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। चारपहिया, दोपहिया और भारी वाहन चींटी की चाल से रेंगते नजर आए। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: महाव्रत शुरू, आज अस्तलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे व्रती राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.