गोरखपुर, अक्टूबर 19 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा,हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा क्षेत्र के चौरी निवासी राजू तिवारी उर्फ राजीव तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। राजू के मुताबिक,13 सितंबर को उन्होंने अपनी बाइक बदुरहिया चौराहे पर राइस मिल के पास सुरेंद्र पाल के मकान के सामने खड़ी की थी। इसके बाद वह सुदर्शन के यहां ब्रह्मभोज में शामिल होने चले गए। रात आठ बजे लौटे तो बाइक गायब थी। उन्होंने तत्काल 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...