गोरखपुर, सितम्बर 3 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। राजघाट स्थित राजकीय मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केंद्र (पुरुष) से सोमवार रात फरार हुए चार संवासियों में से चौथे आजम (19) का अब तक सुराग नहीं मिला है। पुलिस उसकी फोटो के आधार पर शहर में संभावित स्थानों पर तलाश कर रही है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डे समेत अन्य स्थानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। आश्रय गृह में वापस लाए गए रवि (22), बबलू (23) और सोमारू (19) से पूछताछ कर पुलिस ने आजम के बारे में जानकारी जुटाई है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि आजम की फोटो के आधार पर पुलिस टीमें शहर में उसकी तलाश कर रही हैं। संभावित स्थानों के सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं। अब तक उसका पता नहीं चला है। उन्होंने बताया कि बरामद संवासियों में आजम सबसे अधिक मानसिक रूप से क...