गोरखपुर, अक्टूबर 14 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। भाजपा ने एडवोकेट केएम मझवार को लगातार चौथी बार जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। जिम्मेदारी मिलने पर केएम मझवार ने कहा कि लगातार चौथी बार इस दायित्व का मिलना केवल सम्मान ही नहीं, बल्कि संगठन के प्रति जिम्मेदारी, विश्वास और अपेक्षाओं का भी प्रतीक है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण दायित्व हेतु पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व, क्षेत्रीय नेतृत्व, जिलाध्यक्ष एवं समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...