Gorakhpur News: चोरी के टुल्लू पंप और हैंडपंप के साथ दो गिरफ्तार
गोरखपुर, जुलाई 16 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, हिन्दुस्तान संवाद। तिवारीपुर पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का टुल्लू पंप और हैंडपंप बरामद किया है। मंझरिया निवासी दिनेश चंद्र यादव की तहरीर पर दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान पुलिस ने गुरुवार तड़के डोमिनगढ़ बंधा के पास से घुनघुन कोठा निवासी अजय निषाद (28) और मदन (38) को गिरफ्तार किया। उनके पास से सी-स्टार कंपनी का चोरी का टुल्लू पंप और एक हैंडपंप बरामद हुआ। पुलिस ने मुकदमे में आवश्यक धाराएं बढ़ाकर दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.