गोरखपुर, अक्टूबर 3 -- Gorakhpur News: चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के सथा सोनबरसा के बड़का टोला में दुकान से सामान चोरी करने के आरोप को लेकर विवाद हो गया। मीरा देवी ने पड़ोस की महिला समेत तीन लोगों पर उनकी बेटियों पूजा और नन्दनी से मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। आरोप है कि दो अक्तूबर की सुबह पड़ोसी मनभावती देवी की बेटी शानू दुकान से सामान लेने पहुंची थी। पूजा ने उसे देख लिया, जिसके बाद विवाद और गाली-गलौज हुई। आरोप है कि मनभावती देवी और उनकी बेटी अन्नू ने लाठी-डंडे से पूजा व नन्दनी की पिटाई कर दी। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में छह पर केस दर्ज पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: बच्चों के विवाद में महिला की पिटाई

हिंदी हिन्दुस्...