गोरखपुर, सितम्बर 18 -- Gorakhpur News: शोर सुनकर जागे मकान मालिक, लोगों ने आरोपी को पकड़ पुलिस को सौंपा खोराबार,हिन्दुस्तान संवाद।खोराबार पुलिस ने चोरी के आरोप में शुक्रवार को बिहार के छपरा जिले के सदर थाना क्षेत्र के हाजिरपुर निवासी राजकुमार राव उर्फ राज (24) पुत्र को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से चोरी के छह मोबाइल फोन और एक चार्जर बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस के मुताबिक, खोराबार निवासी अजय विश्वकर्मा की तहरीर पर चोरी का केस दर्ज किया गया था। आरोप है कि आरोपी भोर करीब तीन बजे अजय विश्वकर्मा के मकान की छत पर चढ़ गया और चोरी करने लगा। आवाज होने पर मकान मालिक की नींद खुल गई। मकान मालिक और आसपास के लोगों को जागता देख आरोपी छत से नीचे कूदकर भागने लगा। शोर सुनकर जुटे लोगों ने उसे प...