गोरखपुर, अक्टूबर 4 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। महिला जिला अस्पताल के सामने से चोरी हुई स्कूटी के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर स्कूटी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, एक अक्टूबर को महिला जिला अस्पताल के सामने से वादी की स्कूटी चोरी हो गई थी। मामले में तीन अक्टूबर को तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पकड़े गए आरोपित की पहचान उरुवा बाजार के भरवलिया खुर्द निवासी योगेंद्र यादव के रूप में हुई। पुलिस अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर रही है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: बाइक चोरी का आरोपी 24 घंटे में धर दबोचा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...