Gorakhpur News: चोरी की मुखबिरी के शक में युवक को घेरकर पीटा, वीडियो वायरल
गोरखपुर, अगस्त 11 -- Gorakhpur News: मोतीराम अड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार थाना क्षेत्र के रामनगर कड़जहां चौराहे पर मंगलवार सुबह रेलवे से जुड़ी चोरी की मुखबिरी करने के शक में एक युवक को करीब दर्जनभर लोगों ने घेरकर पीट दिया। दिनदहाड़े हुई मारपीट की घटना चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने मारपीट के दौरान सोने की चेन और बुलेट बाइक छीनने का आरोप भी लगाया है। एक व्यक्ति पर पिस्टल निकालकर गोली मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। घटना को लेकर दो लोगों ने अलग-अलग तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच कर रही है। रामनगर कड़जहां निवासी दिलीप निषाद पुत्र रामाश्रय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह करीब सात बजे वह राजू स्वीट हाउस पर चाय प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.