गोरखपुर, अगस्त 23 -- Gorakhpur News: खजनी, हिन्दुस्तान संवाद। खजनी पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित दो महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार चांदी की पायल और 3,020 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों पर ज्वैलरी की दुकान से चांदी की पायल चोरी करने का आरोप है। 23 अगस्त को पुलिस ने दोनों को आरडीएम स्कूल से करीब 200 मीटर पहले सड़क किनारे से गिरफ्तार किया। आरोपित महिलाओं की पहचान झंगहा क्षेत्र गहिरा निवासी विंध्यावासिनी पत्नी जय गोविंद व चौरीचौरा के केशवापट्टी निवासी अनीता के रूप में हुई। इंस्पेक्टर जयंत सिंह ने बताया कि दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...