गोरखपुर, जुलाई 30 -- Gorakhpur News: भर्रोह, हिन्दुस्तान संवाद। गोला कस्बे में दुकान और मकान में हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा न होने से नाराज व्यापारियों ने गुरुवार को क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द पर्दाफाश और प्रभावी पुलिस कार्रवाई की मांग की। व्यापारियों ने बताया कि 24 जुलाई को वार्ड संख्या छह स्थित चंद चौराहे के व्यापारी राजकुमार कसौधन परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर गए थे। इसी दौरान चोर छत का फाटक तोड़कर घर में घुस गए और करीब पांच लाख रुपये नकद तथा बेटी की शादी के लिए रखे गए जेवरात चोरी कर ले गए। घटना के बाद से परिवार गहरे सदमे में है। व्यापारियों का आरोप है कि कस्बे में पहले भी कई चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अब तक उनका खुलासा नहीं कर सकी है। इससे व्यापारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। उन्होंने चेतावनी द...