गोरखपुर, अक्टूबर 11 -- Gorakhpur News: कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नवरात्र और लेहड़ा मंदिर जुलूस के मद्देनजर रात में गश्त कर रही कैम्पियरगंज पुलिस ने रविवार देर रात तेज आवाज में डीजे बजाने पर कार्रवाई की। चेतावनी के बावजूद आवाज कम नहीं करने और अनुमति के दस्तावेज नहीं दिखाने पर पुलिस ने संचालक को हिरासत में ले लिया। डीजे लदी पिकअप को सीज कर दिया गया। वाहन से 16 स्पीकर, 85 ट्वीटर, 13 मशीनें और अन्य उपकरण बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, रविवार रात करीब दो बजे सूचना मिली कि पीपीगंज की ओर से एक पिकअप तेज आवाज में डीजे बजाते हुए आ रही है। पुलिस ने वाहन रोककर ध्वनि कम करने की हिदायत दी। आरोप है कि संचालक ने निर्देश नहीं माना और चौमुखा चौराहे तक पहुंचते-पहुंचते आवाज और तेज कर दी। स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बनाकर पुलिस को भेजा। इसके बाद...