गोरखपुर, सितम्बर 5 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य चीनी निगम की मिलों की चीनी के दाम में महज 12 दिन में भारी गिरावट आई है। पिपराइच चीनी मिल व बस्ती के मुंडेरवा चीनी मिल की नई चीनी 22 अगस्त को 6200 रुपये क्विंटल बिक रही थी, जिसकी कीमत तीन सितंबर की दूसरी बिक्री में घटकर 5050 रुपये क्विंटल रह गई, यानी कीमत में 1150 रुपये प्रति क्विंटल की कमी हुई है। चीनी निगम की तीन सितंबर की दूसरी बिक्री की दरों के मुताबिक मेरठ की मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल की एम-30 ग्रेड नई चीनी 5000 रुपये क्विंटल निर्धारित की गई है। पिपराइच और मुंडेरवा मिल की चीनी 5050 रुपये क्विंटल की दर से उपलब्ध है। इन दोनों मिलों की चीनी सल्फरलेस है। इन दरों पर चीनी के उठान की अंतिम तिथि 06 सितंबर निर्धारित की गई है。 यह भी पढ़ें- Dhanbad News: त्योहार से ...