गोरखपुर, जुलाई 7 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय महानगर के नव पर्यटन स्थल चिलुआताल के किनारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से निर्माणाधीन भजन संध्या स्थल अक्तूबर माह तक लोकार्पण के लिए तैयार हो जाएगा। करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से चिलुआताल घाट के निकट बनने वाले इस भजन संध्या स्थल पर भक्ति संगीत के सुरों की स्वरलहरिया गूंजेंगी।

निर्माण की योजना यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दृष्टि है कि पहले उन्होंने रामगढ़झील की तर्ज पर चिलुआताल फ्रंट का 20.39 करोड़ रुपये से पयर्टन विकास किया। उसके साथ ही उसके निकट भव्य भजन संध्या स्थल का निर्माण भी शुरू कराया। यहां आने वाले लोग घाट पर सैर सपाटे के साथ भजन सुनने का भी आनंद उठा सकेंगे। भजन संध्या स्थल पर एक साथ 1014 लोग बैठकर भजनों की सरिता में डुबकी लगा सकेंगे। उत्तर प्रदेश राजक...