गोरखपुर, अक्टूबर 1 -- Gorakhpur News: भटहट/गुलरिहा, हिटी। गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर एक में बुधवार दोपहर चिलुआताल नदी के पास झाड़ियों में अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। काली मंदिर के पास झाड़ियों के बीच पानी में महिला का शव उतराता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शरीर पर लाल साड़ी थी, महिला का शव औंधे मुंह पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- दोबारा प्रेषित : पेड़ से झूलती लाश की 24 घंटे बाद भी नहीं हुई शिनाख्तशव की पहचान स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोपहर करीब तीन बजे काली मंदिर के पास लोगों की नजर झाड़ियों के बीच पानी में तैर रहे शव पर पड़ी। महिला का शव औंधे मुंह पड़ा था। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर गुलरिहा पुलिस मौके ...