Gorakhpur News: चित्रगुप्त भगवान के भजनों का हुआ लोकार्पण
गोरखपुर, नवम्बर 10 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। श्री चित्रगुप्त मंदिर में मंगलवार को कायस्थ समाज के आराध्य एवं कुलदेवता भगवान श्री चित्रगुप्त जी की महिमा पर आधारित भजनों का लोकार्पण हुआ। लोक गायक डॉ. राकेश श्रीवास्तव की रचना एवं स्वर से सुसज्जित इन भजनों का लोकार्पण महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने किया। संगीत निर्देशन मुन्ना मिश्रा ने किया है, जबकि प्रस्तुति सहायक के रूप में प्रदीप सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुख्य अतिथि महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त जी केवल कायस्थ समाज के आराध्य ही नहीं, बल्कि न्याय, सत्य, विवेक और कर्म के प्रतीक हैं। उनके प्रति भक्ति और आस्था को संगीत एवं भजनों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना एक सराहनीय सांस्कृतिक पहल है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: चित्रांश समाज ने श्रद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.