गोरखपुर, अक्टूबर 12 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। चिड़ियाघर में 22 हजार रुपये मासिक वेतन पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर छह युवकों से 80 हजार रुपये लेने का मामला सामने आया है। आरोप है कि वन विभाग में वनरक्षक कृष्ण कुमार ने युवकों से ऑनलाइन और नकद रुपये लिए, लेकिन न तो नौकरी दिलाई और न ही रकम वापस की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 316 (2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के कुरांव, सिंधुआपार निवासी संगम गुप्ता सहित छह युवकों ने तहरीर में बताया कि कृष्ण कुमार ने चिड़ियाघर में नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे रुपये लिए थे। यह भी पढ़ें- Pakur News: नौकरी दिलाने के नाम पर 80 हजार रूपए ठगी करने के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज शिकायत के मुताबिक, संगम गुप्ता ने चार हजार रुपये ऑनलाइन और 11 हजार रुपये नकद दिए थे। किशन, अन...