गोरखपुर, अगस्त 1 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा नगर पंचायत के वार्ड संख्या-4, केशोपुर पश्चिमी मंडी गेट के पास किराना दुकानदार 54 वर्षीय विनोद कुमार गुप्ता पिछले चार दिनों से लापता हैं। परिजन लगातार रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, विनोद गुप्ता मंगलवार सुबह बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गए थे। जब नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी मगर कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने सहजनवा थाने पहुंचकर मामले की सूचना दी। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि गुमशुदगी की सूचना मिलने के बाद मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच करते हुए लापता व्यापारी की तलाश में जुटी हुई है...