गोरखपुर, नवम्बर 30 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। विधानसभा निर्वाचन में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) में अंतिम बूथ दिवस रविवार को जिले में 57,304 नए मतदाताओं के फार्म-6 भरे गए। नौ विधान सभा क्षेत्रों के 4000 बूथों पर अब 33, 52,607 मतदाता हो गए हैं। हालांकि, यह रिपोर्ट रविवार शाम 7 बजे तक की है। बीएलओ की ओर प्राप्त फार्म-6 को ऑनलाइन करने के बाद देर रात तक इस आंकड़े में बढ़ोतरी होगी। यह भी पढ़ें- दावा एवं आपत्ति अवधि 16 दिसंबर तक, पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए करें आवेदनबूथ दिवस पर भरे गए नए मतदाताओं के फार्म जिले में शनिवार व रविवार को आयोजित बूथ दिवस में 35 हजार नए मतदाताओं के फार्म-6 जमा किए गए, जबकि पिछले बूथ दिवस पर दो दिन में 22,304 मतदाताओं ने फार्म-6 जमा किया था। रविवार को जिले ...