गोरखपुर, नवम्बर 26 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस महकमे में बुधवार की रात बड़ा फेरबदल करते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने दो सीओ समेत 14 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इसमें चार थानों के प्रभारी निरीक्षक भी बदले गए हैं। सीओ ट्रैफिक कीर्तिनिधि आनंद को सीओ खजनी और सीओ गोला दरवेश कुमार को सीओ कैंपियरगंज बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक अमित राय को कैंट थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं, रामगढ़ताल में तैनात अतिरिक्त निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय को कोतवाली का अतिरिक्त निरीक्षक बनाया गया है। पुलिस लाइन के निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह को बांसगांव का प्रभारी निरीक्षक और संदीप यादव को चुनाव सेल की जिम्मेदारी दी गई है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: कैंट, नैनी थानेदार समेत 37 इंस्पेक्टरों का ...